Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: MIMT College Narsinghpur में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रदर्शनी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 02/03/2026 01:25:15 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 02/03/2026 01:25:15 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  वर्तमान युग में विज्ञान का लोकव्यापीकरण हो रहा है जिससे मानव समाज नित नवीन प्रोद्यौगिकी से जुड़ रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण चहुँमुखी विकास हेतु आवश्यक है उक्ताशय के उद्गार प्रो आलोक तिवारी, प्रधानमंत्री कॉलेज

विस्तार

मध्य प्रदेश:  वर्तमान युग में विज्ञान का लोकव्यापीकरण हो रहा है जिससे मानव समाज नित नवीन प्रोद्यौगिकी से जुड़ रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण चहुँमुखी विकास हेतु आवश्यक है उक्ताशय के उद्गार प्रो आलोक तिवारी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. स्ना. महाविद्यालय नरसिंहपुर ने एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम ‘’विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना‘’ पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। कार्यक्रम के अध्यक्ष इंजी. रूद्रेश तिवारी चेयरमैन एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर ने रमन इफेक्ट को समाहित करते हुए वर्तमान के साइंस और टेक्नोलॉजी युग में विज्ञान के सार्थक प्रयोग की बात पर बल दिया। सहा. प्राध्यापक सुश्री नंदिनी विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में भारतीय वैज्ञानिकों के इतिहास को प्रदर्शित कर महिला वैज्ञानिकों के योगदान को रेखांकित किया। सहा. प्राध्यापक श्रीमती प्रावी सिंह पटेल ने जीवन में विज्ञान की भूमिका तथा ऑपरेशन सिंदूर में वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि वक्ता के रूप में शिवांशी तिवारी एवं स्वाति लोधी द्वारा रमन प्रभाव एवं वैज्ञानिक अन्वेषण अनुसंधान एवं प्रगति पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।  कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी मेजर डॉ. पराग नेमा एवं आभार सहा. प्राध्यापक फूल सिंह धानका द्वारा किया गया। 

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। छात्रा आर्या सोनी द्वारा सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के दूसरे चरण मे विज्ञान के विविध विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर निर्मित कर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा अतिथियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती अनीता रघुवंशी विभागाध्यक्ष विज्ञान संकाय तथा श्रीमती माधुरी पटवा सहा. प्राध्यापक सहित जी.डी. उमरे, आई.टी. ऑफिसर प्रसून नेमा, शिशिर मिश्रा, सहा. प्राध्यापक हेमराज सेन, मो. आशिक अली, श्रीमती आकांक्षा नामदेव, आलोक शर्मा, सुश्री खुशबू निशा, सुश्री सपना जाटव, सुश्री राजश्री पटेल, कृष्णकांत जाटव, महेश पाठक, दिनेश पटेल सहित स्टॉफ मेम्बर्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
ये हुये पुरूष्कृत - विज्ञान प्रदर्शनी मे प्रथम सिंह राजपूत बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट पोस्टर ग्रुप को प्रथम स्थान, वेदिका स्थापक बी.एस.सी. तृतीय वर्ष सी.एस. के फुट स्टेप पावर जनरेटर पोस्टर गु्रप को द्वितीय, नेहा पटेल बी.एस.सी. तृतीय वर्ष प्लेन मैथ्स के स्मार्ट हेलमेट पोस्टर ग्रुप को तृतीय वर्ष पोस्टर ग्रुप को तृतीय पुरस्कार तथा शीतल गुमास्ता बी.एस.सी. प्रथम वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पोस्टर ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।