-
☰
उत्तर प्रदेश: 7 साल की मदीहा ने 6 रोजे रखकर दिखाई हौसले की मिसाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ मदनपुर रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना इबादत और बरकतों का महीना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ मदनपुर रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना इबादत और बरकतों का महीना है। इस महीने में जहाँ बड़े-बुजुर्ग पूरी शिद्दत के साथ रोजे रख रहे हैं, वहीं बच्चों में भी खुदा की इबादत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजा मामला मदनापुर से सामने आया है, ग्राम मदनापुर के निवासी इकबाल खान की 7 वर्षीय सुपुत्री मदीहा खान ने अपनी छोटी सी उम्र में बड़े हौसले का परिचय दिया है। मदीहा ने अब तक 6 रोजे मुकम्मल कर लिए हैं। बड़ों को देख जागा इबादत का शौक मदीहा ने बताया कि अपने आस-पास और परिवार के लोगों को रोजा रखते देख उसके मन में भी रोजा रखने की इच्छा जागी। इतनी कम उम्र और चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, नन्ही मदीहा ने पूरे अनुशासन के साथ सहरी और इफ्तार के नियमों का पालन किया। और पूरी हिम्मत के साथ रोजा रखा। बाकी रोजे रखने का भी इरादा है। मदीहा का जज्बा यहीं खत्म नहीं होता। उसने बेहद मासूमियत और दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि वह आगे के रोजे भी रखना चाहती है। परिवार के सदस्य मदीहा के इस धार्मिक लगाव और हिम्मत को देखकर बेहद खुश हैं और इसे अल्लाह की खास रहमत मान रहे हैं। क्षेत्र के लोग भी नन्ही मदीहा के इस जज्बे की सराहना कर रहे हैं और उसके उज्जवल भविष्य की दुआ कर रहे हैं मदीहा के माता-पिता ने बताया जो स्वस्थ शरीर होने के बाद भी कुछ लोग रोजा नहीं रखते हैं ऐसे लोगों को इस नन्ही सी परी मदीहा से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन