-
☰
उत्तर प्रदेश: 50 वर्षीय व्यक्ति नकली तमंचा लेकर पहुंचा प्रेमिका के मायके, पुलिस ने दबोचा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 50 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति को अपना पुराना प्रेम संबंध याद आ गया और वह कथित तौर पर नकली तमंचा लेकर महिला के मायके जा पहुंचा महिला की शिकायत पर पुलिस ने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 50 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति को अपना पुराना प्रेम संबंध याद आ गया और वह कथित तौर पर नकली तमंचा लेकर महिला के मायके जा पहुंचा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया जानकारी के अनुसार, आरोपी और महिला दोनों ही विवाहित हैं और करीब 15 वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। हाल ही में महिला ने सामाजिक दबाव और पारिवारिक कारणों से आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इससे नाराज होकर व्यक्ति पहले महिला के घर पहुंचा और बाद में उसके मायके जा धमका।
लाइटर निकला ‘तमंचा’,प्रेम नगर थाने में देर रात तक चली पंचायत मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। महिला ने घबराकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचे जैसा दिखने वाला एक लाइटर बरामद हुआ जांच में स्पष्ट हुआ कि वह असली हथियार नहीं था, बल्कि लाइटर को तमंचे का रूप दिया गया था पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के परिवार इस रिश्ते से पहले से ही परेशान थे दोनों के बच्चे भी बड़े हो चुके हैं, जिसके चलते मामला और संवेदनशील हो गया। सोमवार देर रात तक प्रेम थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिशें चलती रहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन