Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिजनौर में लूट की घटना निकली साजिश: पुत्रवधू ने मां-भाई संग रचा था ड्रामा, 14 तोला सोना बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 11/02/2026 05:51:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 11/02/2026 05:51:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: एसपी अभिषेक झा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमो का गठन किया था। योगेन्द्र की पुत्रवधू शिवानी ने बताया था कि घर में भिखारी के वेश में एक पुरुष और एक महिला आई थी I उ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एसपी अभिषेक झा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमो का गठन किया था। योगेन्द्र की पुत्रवधू शिवानी ने बताया था कि घर में भिखारी के वेश में एक पुरुष और एक महिला आई थी I उन्होने शिवानी की गरदन पर चाकू रखकर सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए थे I शिवानी ने पुलिस को बताया था कि बदमाश उसके नाक, कान व गले के सभी आभूषण भी लूट कर ले गए I पुलिस को उस समय शक हुआ जब शिवानी का मंगलसूत्र उसी के कमरे में मिला I पुलिस ने शिवानी से पूछताछ में विरोधाभास पाया गया, जिससे पुलिस का शक और भी पुक्ता हुआ I

 पुलिस ने शिवानी, उसकी मां और उसके भाई से अलग-अलग पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ I एसपी अभिषेक झा ने बताया कि शिवानी ने अपनी मां और अपने भाई पंकज के साथ मिलकर लूट का नाटक करने की योजना बनाई थी I लूटा गया 14 तोले सोना और 100 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं I घाटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का गुल्ला बारामद किया, साथ ही अरोपी पंकज से घाटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर भी पुलिस ने बरामद की I