Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सभासद पर भेदभाव के लगे आरोप, आवास योजना की राशि अटकी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 05:02:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 05:02:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 09 तोपखाना शाहगंज की सभासद रीना देवी (पति नफीस) एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 09 तोपखाना शाहगंज की सभासद रीना देवी (पति नफीस) एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। एक पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे पिछले एक सप्ताह से लगातार दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं, लेकिन उसका काम जानबूझकर रोका जा रहा है। महिला के अनुसार, उसके सभी दस्तावेजों पर चेयरमैन की मोहर पहले ही लग चुकी है, बावजूद इसके सभासद द्वारा फाइल पर अंतिम मोहर नहीं लगाई जा रही। पीड़िता का आरोप है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर किया जा रहा भेदभाव है, जिससे उसे मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि सभासद का पति नफीस प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को भी निकलने नहीं दे रहा है। महिला का कहना है कि आवास योजना का पैसा रुके होने से उसका मकान निर्माण कार्य भी ठप पड़ा हुआ है, जिससे उसकी स्थिति और भी दयनीय हो गई है। पीड़िता ने बताया कि हर बार नया बहाना बनाकर उसे टरकाया जा रहा है, जिससे वह खुद को असहाय महसूस कर रही है। उसने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए सभासद और उनके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेगा और क्या पीड़िता को समय रहते न्याय मिल पाएगा या नहीं।

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News