Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मंडलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर में धन्वंतरि सभा कक्ष का पुनरुद्धार, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया लोकार्पण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 03/02/2026 03:10:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 03/02/2026 03:10:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज मंडलीय जिला चिकित्सालय, माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय में धन्वंतरि सभा कक्ष के पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण नगर विधायक पंo रत्नाकर मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज मंडलीय जिला चिकित्सालय, माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय में धन्वंतरि सभा कक्ष के पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण नगर विधायक पंo रत्नाकर मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर विधायक पंo रत्नाकर मिश्र ने चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

धन्वंतरि सभा कक्ष के नवीनीकरण से चिकित्सकीय गतिविधियों, संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार सिंह, सभासद श्री सतीश उपाध्याय, श्री अलंकार जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Featured News