-
☰
उत्तर प्रदेश: शकरपुर गांव में होली पूजन को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव शकरपुर में होली पूजन को लेकर हिंदू समाज के दो पक्षों में कहां सुनी हो गई, मौके पर पुलिस पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव शकरपुर में होली पूजन को लेकर हिंदू समाज के दो पक्षों में कहां सुनी हो गई, मौके पर पुलिस पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। गंगोह क्षेत्र के गांव शकरपुर में होली पूजन को लेकर दो हिंदू पक्षों में विवाद हो गया, जिससे गांव में काफी समय तक तनाव बना रहा ,सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इससे विवाद और बढ़ गया गुस्सा है कश्यप समाज के लोग शुक्ला,रामधन,मांगी, सुदेश देवी, प्रवीण कश्यप, सुरेश कश्यप , सुखलेश आदि का कहना है कि वह अपनी भूमि पर होलिका दहन के लिए लकड़ी और उपले एकत् कर पूजा की तैयारी कर रहे थे, आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और उक्त भूमि को अपनी बताते हुए वहां होली पूजन को रोक दिया। विरोध करने पर उनमें कहासुनी और धक्का मुक्की भी हुई वहीं प्रधान शिवकुमार का कहना है कि रात में कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर बिना अनुमति होली की लकड़ी रख दी थी सुबह जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी उनका आरोप है कि कुछ लोग गांव का माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं तथा किसी के खेत में जबरन होली का दहन करना उचित नहीं। घटना के विरोध में कश्यप समाज के लोग कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सुहेलदेव समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि पुलिस व अन्य लोगों द्वारा समाज की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की। मौके पर पहुंचे सी ओ अशोक सिसोदिया व थाना प्रभारी संजीव कुमार ने लोगों को समझाकर दूसरी जगह होली का दहन करने के लिए जगह दिलाई और समस्या का निस्तारण कर दिया।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन