-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, बंदियों से जानीं समस्याएं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद न्यायाधीश डा0 बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक रूप से अवलोकन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद न्यायाधीश डा0 बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, पाकशाला, लीगल एड क्लीनिक, चिकित्सालय, कैदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किशोर बैरक में अधिकारियों ने किशोर बंदियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट कुमुद उपाध्याय, सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
