Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम ने आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 03/02/2026 01:10:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 03/02/2026 01:10:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने विकास खंड पचपेड़वा में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, विशुनपुर विश्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन,

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने विकास खंड पचपेड़वा में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, विशुनपुर विश्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं बेहतर एवं समृद्ध लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में हाउस सिस्टम लागू कर नियमित रूप से एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियां बढ़ावा देने के निर्देश दिए। 

ताकि छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ पचपेड़वा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Featured News