Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ईद और राम नवमी पर इंटर-हाईस्कूल कॉपियों का मूल्यांकन रहेगा स्थगित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamal Das , Date: 20/03/2026 01:56:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamal Das ,
  • Date:
  • 20/03/2026 01:56:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है। हालांकि, ईद-उल-फितर (चांद दिखने के आधार पर 21 मार्च) और राम नवमी (26 मार्च) के अवसर पर मूल्यांकन कार्य संबंधित दिनों में स्थगित रहेगा। परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त तिथियों पर मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य न कराया जाए और निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।