Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चार हत्या आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , Date: 27/03/2026 01:44:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Date:
  • 27/03/2026 01:44:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में अपराध कारित करने वालें अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये थे। उक्त आदेश के क्रम मे

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में अपराध कारित करने वालें अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये थे। उक्त आदेश के क्रम मे  अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा  राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे वृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक  कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 103/2026 धारा 103(1),238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों को जगदम्बा डिग्री कालेज लोनियन पुरवा सिंहपुर बेलसर गोण्डा रोड से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

 रामशंकर चौहान पुत्र राम प्रसाद चौहान निवासी ग्राम गजाधर पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा व नानबाबू चौहान पुत्र जगराम चौहान निवासी ग्राम गजाधर पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा व दिनेश चौहान पुत्र राम बदल चौहान निवासी  ग्राम गजाधर पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा व  रमन उर्फ अंगद चौहान पुत्र स्व0 राम अचल चौहान निवासी  ग्राम गजाधर पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के पास से एक अदद मृतक का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद हुआ प्र0नि0 कमलाकान्त त्रिपाठी,    व0उ0नि0 अखिलेश यादव, हे0का0 नागेन्द्र यादव, का0 प्रदीप मौर्या, का0 रितुराज, का0 माधवेश तिवारी गिरफ्तार कर्ता की टीम मे शामिल रहे।