-
☰
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में चैत्र नवरात्र पर ‘विंध्य महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विन्ध्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा मां विंध्यवासिनी देवी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विन्ध्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले मां विंध्यवासिनी का मंदिर संकरी गलियों में सीमित था, लेकिन नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यहां भव्य कॉरिडोर का निर्माण हुआ, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित हुआ है। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि जहां पश्चिमी परंपरा में नव वर्ष के अवसर पर जश्न मनाया जाता है, वहीं हिन्दू नव वर्ष में नारी शक्ति की आराधना की जाती है, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार, उपजिलाधिकारी एवं पर्यटन अधिकारी संजीव यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरियाणा: महेंद्रगढ़ में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, समिति की बैठक में अहम निर्णय
गुजरात: डांग में पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू, कुंडा वितरण से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: प्रिय सनातनी हिंदू भाइयों एवं बहनों, दिया गया सबको ऑनलाइन न्योता
उत्तर प्रदेश: बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
उत्तर प्रदेश: ईद की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मीरगंज में एसडीएम-सीओ ने किया ईदगाहों का निरीक्षण
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील