Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अशोक अष्टमी पर सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा, नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 26/03/2026 11:13:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 26/03/2026 11:13:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर 25 मार्च 2026 को जनपद मिर्जापुर में विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर 25 मार्च 2026 को जनपद मिर्जापुर में विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का ध्यान आकर्षित किया। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी इंजीनियर के.सी. मौर्य ने बताया कि सम्राट अशोक महान की जयंती न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज को मानवता, शांति और नैतिकता का संदेश भी देती है। आचार्य सुरेंद्र मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा एवं धम्म विजय यात्रा के साथ सम्राट अशोक की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने जगह-जगह सम्राट अशोक के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।

सम्राट अशोक का जन्म लगभग 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना, बिहार) में हुआ था। वे मौर्य वंश के महान शासक थे, जिनका साम्राज्य अफगानिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक फैला हुआ था। उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ 261 ईसा पूर्व के कलिंग युद्ध के बाद आया, जब युद्ध में हुई भारी जनहानि को देखकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्याग दिया और बौद्ध धर्म तथा “धम्म” की नीति को अपनाया। इसके बाद उन्होंने अहिंसा, सत्य, करुणा और प्रेम का संदेश पूरे समाज में फैलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धम्म प्रिय लोग उपस्थित रहे, जिनमें इंजीनियर कमलेश चंद्र मौर्य, प्रिंस मौर्य, शिवम मौर्य, सूरज मौर्य, उमेश मौर्य, भास्कर मौर्य, एडवोकेट मनीष मौर्य, राजमणि मौर्य सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
 

Related News

मध्य प्रदेश: राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने पर छात्रा का सम्मान

हरियाणा: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन; नांवां गांव में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व

वेस्ट बंगाल:  मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में पदयात्रा और योगदान सभा आयोजित

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में महाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मां हाट कालिका के दरबार में दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा में महिलाओं ने पूछे तीखे सवाल, मौके पर मिला कानूनी समाधान

उत्तर प्रदेश: कृतिका आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ, जनसेवा को समर्पित नई स्वास्थ्य सुविधा


Featured News