Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हमीरपुर: यथार्थ हॉस्पिटल 16 नवंबर को लगाएगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Radha Krashna , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 03:06:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Radha Krashna ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 03:06:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुंदेलखंड के विख्यात यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा ग्रीन टाइगर सोसाइटी के तत्वावधान में 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुंदेलखंड के विख्यात यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा ग्रीन टाइगर सोसाइटी के तत्वावधान में 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह मेडिकल कैंप क्षत्रिय बैंक के पास, मुहाल फरसौलियाना में आयोजित होगा। कैंप में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान करेंगे। मेडिकल कैंप में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन मरीजों की जांच और परामर्श देंगे। इसके साथ ही स्त्री रोग जांच, हृदय जांच, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी निःशुल्क की जाएंगी। खास बात यह है कि मरीजों को रोगों से संबंधित दवाओं का वितरण भी पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

Related News

मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

Under-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य, उस्मान खान ने जड़ा शानदार शतक

छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस


Featured News