-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेमी से शादी की जिद पर युवती 250 फीट टावर पर चढ़ी, 5 घंटे बाद सुरक्षित उतारा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। इसके बाद उसने एक पर्ची नीचे फेंकी। इस पर प्रेमी और उसके घरवालों के मोबाइल नंबर था। इसके अलावा उस पर लिखा था। " फारुक, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। अगर आप भी मुझसे प्यार करते हो तो क्यों भाग रहे हो? जीना चाहते हो तो क्यों भाग रहे हो? भागने से कुछ नहीं होगा। वापस आ जाओ। 12 साल से प्यार किया, अब भाग गए। अगर शादी नहीं करनी थी तो प्यार क्यों किया? अगर तुम नहीं आए तो मैं तुम्हारे नाम पर जहर खा लूंगी। नहीं तो वापस आ जाओ। जीने का मन नहीं करता है। यार, तुम फंस जाओगे। प्रेमिका की जिद पर पुलिस ने प्रेमी को फोन कर बुलाया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह पहुंचा। प्रेमिका को समझाया। लेकिन वह नहीं मानी। कहा- मेरे नीचे उतरते ही अगर तुम फिर से भाग गए तो। इसपर पुलिसवालों ने कहा- हम तुम्हारा निकाह यही कराएंगे। तुम नीचे आ जाओ। पुलिस के आश्वासन पर युवती मानी और नीचे उतरी। शुक्रवार का यह मामला निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा काटी गांव का है। करीब 5 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरते ही युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। परिजन के अनुसार, युवक-युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद एक साल पहले शादी तय कर दी गई थी। युवक ने तीन दिन पहले शादी से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। प्रेमी से शादी की जिद पर लड़की 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। पिपरपाती बढ़या गांव के रहने वाले रमजान किसान हैं। उनकी पांच बेटिया है। 4 की शादी हो चुकी है। जबकी उसकी सबसे छोटी बेटी जोरा (18) की एक साल पहले शादी तय हुई थी। जोरा, अपने गांव के ही रहने वाले फारुक (22) से 12 साल से प्रेम करती थी। जोरा के पिता रमजान ने बताया कि दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो एक साल पहले शादी तय कर दी गई थी। लेकिन फारुक कमाने बेंगलुरु चला गया था। तीन दिन पहले वह घर लौटा तो उसने शादी के लिए मना कर दिया। इस बात को लेकर जोरा और फारुक के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा के बाद फारुक नेपाल चला गया। दरअसल, नेपाल उसके गांव से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रेमी से झगड़ा के बाद प्रेमिका टावर पर चढ़ी शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जोरा अपने घर से बिना बताए निकली। घर से करीब 2 किमी दूर डोमाकाटी गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणो ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, उससे बात की। जोरा ने बताया कि प्रेमी फारुक उसे छोड़कर नेपाल भाग गया है। दोनों की शादी तय हुई थीं। लेकिन उसने तोड़ दी। पुलिस ने जब फारुक के बारे में जानकारी मांगी तो उसने एक पर्ची नीचे फेंकी। पर्ची में फारुक और उसके घर वालों के नंबर लिखे थे। पुलिस ने फारुक और उसके घर वालों को फोन किया। घर वालों ने बताया कि फारुक नेपाल में है। इसके बाद पुलिस ने फारुक से बात की और उसे तुरंत मौके पर आने के लिए कहा। फारुक पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमिका को नीचे उतरने के लिए कहने को कहा। फारुक ने जोरा को फोन किया और नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन उसको फारुक पर भरोसा नहीं हो रहा था। जोरा ने कहा- अगर मैं नीचे उतरी और फारुक फिर से भाग गया तो। पुलिस ने आश्वस्त करते हुए कहा- तुम नीचे उतरो, हम तुम्हारा निकाह यहीं इसी जगह पर कराएंगे। 5 घंटे की समझाइश के बाद जोरा टावर से नीचे उतरी। फारुक उसे टावर से लेकर आया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और लेकर थाने चली गई। निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि युवती को समझाकर नीचे उतार लिया गया है। दोनों को थाने लाया गया है। फिलहाल दोनों की उम्र और डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: सहयोग संस्था ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं संग मनाई होली
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: 16 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, POCSO के तहत जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: टिकरी जंगल में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश: अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट, दो महिलाएं घायल