-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया मड़िहान थाने का आकस्मिक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना मड़िहान का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना मड़िहान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना मड़िहान का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना मड़िहान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र एवं जनशिकायत डेस्क का जायजा लिया गया। कार्यालयी निरीक्षण में अभिलेखों की प्रविष्टियों को अद्यावधिक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर में निरुद्ध माल मुकदमाती वाहनों के रख-रखाव, बैरक एवं भोजनालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं कस्बों में पैदल गश्त बढ़ाने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। यह निरीक्षण कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी तहसील में किसानों का हंगामा, तहसीलदार के बयान पर भड़के किसान नेता
उत्तर प्रदेश: बरेली में एसपी सिटी मानुष पारिख के नेतृत्व में विशाल रूट मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹75 हजार के जाली नोट व 95 चोरी के मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती: गिलौला CHC के सामने अवैध दवा बिक्री का आरोप, जांच शुरू