-
☰
बिहार: वारिसलीगंज में श्री खाटू वाले श्याम महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज मारवाड़ी समाज के श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को फाल्गुन महोत्सव के मौके अपने आराध्य श्री खाटू वाले श्याम बाबा की निशान यात्रा एवं कीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज मारवाड़ी समाज के श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को फाल्गुन महोत्सव के मौके अपने आराध्य श्री खाटू वाले श्याम बाबा की निशान यात्रा एवं कीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में गुमटी रोड दुर्गा माता रानी के प्रांगण से श्याम बाबा का निशान यात्रा शुरू की गई। जिसमे समाज की पुरूष व महिलाएं अपने हाथों में श्याम की फोटो युक्त निशान लेकर झूमते नाचते यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में राधा कृष्ण एवं बाल गोपाल की भव्य झांकी नगर के गुमटी रोड स्थित दुर्गा माता के प्रांगण से पूजा पाठ बाद निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो सब्जी मंडी के रास्ते पुरानी बैंक रोड उत्तर बाजार से होकर मेन रोड ठाकुरवाड़ी रोड हुए श्री महेश सुल्तानिया के प्रांगण में आकर कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हो गया। इस दौरान डीजे एवं पारंपरिक ढोल बाजे के धुन पर थिरकते पीले वस्त्रों से सुसज्जित युवा, महिलाएं व पुरुष श्री श्याम से जुड़े भजन कीर्तन में लयबद्ध तरीके से साथ दे रहे थे। मौके पर विभिन्न रंगों का गुलाल एक दूसरे को लगा महिलाएं और पुरुष युवा झूमते नज़र आये। यात्रा में कोलकाता से आई महिला पुरुष कलाकारों द्वारा श्री श्याम, राधिका एवं सखियों का रूप धारण कर भव्य झांकी निकाली गई। जबकि आज शाम भजन संध्या का कार्यक्रम धनबाद के फेमस कलाकार कंचन पांडे , कृष मित्तल, विवेक अग्रवाल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अध्यक्ष कन्हैया तंबाकू वाला, सचिव पवन बंका, उपसचिव मनीष कमलिया, कोषाध्यक्ष दिनेश सुल्तानिया, मौके पर रविन्द्र शर्मा, अंकित, केशव, मुकुंद प्रेम अग्रवाल,टुनटुन ड्रोलिया, अनंत कमलिया, मयंक कमलिया, पंकज बंका, आरव, सुजाता, अनीता कमलिया, सोनू शर्मा, जूही, आम्रपाली, आशा जैन, अंजू,सोनल, नीतू, मीतू, ध्रुव, मनोज तंबाकूवाला, पुरोहित रमाकांत शर्मा, सुरक्षा के लिए वारिसलीगंज के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विजय कुमार तिवारी जी और स्थानीय पत्रकार मिथलेश कुमार, प्रदीप कुमार, सानु सिंह, मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया मड़िहान थाने का आकस्मिक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी तहसील में किसानों का हंगामा, तहसीलदार के बयान पर भड़के किसान नेता
उत्तर प्रदेश: बरेली में एसपी सिटी मानुष पारिख के नेतृत्व में विशाल रूट मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹75 हजार के जाली नोट व 95 चोरी के मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती: गिलौला CHC के सामने अवैध दवा बिक्री का आरोप, जांच शुरू