-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: Mediation 2.0 अभियान के तहत हमीरपुर में मनाया जाएगा 'मध्यस्थता सप्ताह'
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हमीरपुर में Mediation 2.0 अभियान के तहत 'मध्यस्थता सप्ताह' मनाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हमीरपुर में Mediation 2.0 अभियान के तहत 'मध्यस्थता सप्ताह' मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता योग्य वादों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने बताया कि जनपद के सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मध्यस्थता योग्य मामलों को मध्यस्थता केंद्र को संदर्भित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि पक्षकारों को शीघ्र, सरल और कम खर्च में न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता एक प्रभावी वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली है, जो न्यायालयों में लंबित मामलों का भार कम करने के साथ-साथ पक्षकारों के आपसी संबंधों को भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सचिव वंदना अग्रवाल ने जनपद के अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अपील की कि वे मध्यस्थता की उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक मध्यस्थता योग्य मामलों को मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए आगे आएं और Mediation 2.0 अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके तथा आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा
उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
