-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बुधवार को महिला और उसकी 8 साल की बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जिले में पिछले 3 सालों में ये ती
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बुधवार को महिला और उसकी 8 साल की बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जिले में पिछले 3 सालों में ये तीसरा हत्याकांड है। इससे पहले साल 2024 में अफेयर का विरोध करने पर बेटे ने मां-बाप और भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, साल 2025 में जमीन के बंटवारे को लेकर तीन लोगों की जान ले ली थी।बुधवार सुबह करीब 8 बजे धरवां गांव में जैबुन निशा (35) और उनकी आठ साल की बेटी एमन की खून से सना शव मिला। दोनों के गले पर धारदार हथियार से रेतने का निशान था। मंगलवार से फोन नहीं उठने पर परिजनों को शक हुआ। बुधवार सुबह जब परिजन घर पहुंचने तो मेन गेट पर ताला लगा था। जब उन्होंने ताला गांव वालों को मदद से खुलवाया तो घर के अंदर खून से लथपथ मां-बेटी की लाश पड़ी थी। जैबुन के भाई मोहम्मद अमीरुल्ला ने गांव के ही परवेज उर्फ सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। मोहम्मद अमीरुल्ला के मुताबिक, बिजली केबल चोरी और जमीन के विवाद को लेकर आरोपी पहले भी धमकी देता था। आरोपी का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर है। उसकी मुर्गे की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद से वह फरार है। एसपी विनय कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।7 जुलाई, 2024 को नंदगंज थाने के कुसुम्हीकला गांव के खिलवां मौजे में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में मुंशी बिंद, उनकी पत्नी देववंती देवी और बेटा रामाशीष शामिल थे। तीनों घटनाओं की वजह अलग, जांच के सवाल भी अलग इन घटनाओं के पीछे अफेयर, जमीन के बंटवारा और पारिवारिक झगड़े थे। धरवां की घटना में मृतका के भाई ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। यहां जमीन और बिजली के तारों से जुड़ी रंजिश की पड़ताल की जा रही हैहालांकि, पुलिस की जांच से ही साफ हो पाएगा कि मां-बेटी की हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और वारदात को किसने अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस इस मामले के जांच में जुटी हुए है।
पुलिस जांच में परिवार के नाबालिग बेटे पर हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने खुलासा किया था कि बेटा अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार इसके विरोध में था। इसके बाद बेटे ने अपने माता-पिता और बड़े भाई की हत्या कर दी थी।27 जुलाई, 2025 को खानपुर के डिलिया गांव में अभय यादव पर अपने पिता शिवराम यादव, मां जमुनी देवी और बहन कुसुम की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस के मुताबिक, पैतृक जमीन में बहन को हिस्सा दिए जाने से वह नाराज था। पुलिस ने तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था।
