-
☰
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली के पावन अवसर पर “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन कॉलेज रोड स्थित विराज रेस्टोरेंट में किया गया। संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल एवम प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली के पावन अवसर पर “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन कॉलेज रोड स्थित विराज रेस्टोरेंट में किया गया। संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल एवम प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। समारोह की अध्यक्षता गवर्नर दीपक गर्ग ने किया संचालन नगर अध्यक्ष एड धर्मेन्द्र पाल सिंह राघव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के नगर सचिव विकास वर्मा और नगर कोषाध्यक्ष अंकुश गर्ग ने किया। कार्यक्रम के दौरान होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। कार्यक्रम में होली के मधुर धुनों और गुलाल की खुशबू के बीच उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग व फूल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होली के पर्व को प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाते हुए आपसी भाईचारे एवं क्लब के संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। प्रदेश कोषाध्यक्ष भावुक बंसल और बसंत कनोडिया जी ने कहा कि इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों अपने द्वेष और मतभेद भुलाकर विश्वास, प्रेम और नए संकल्पों के रंगों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प ले। होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। योगेश मोहन अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो प्रेम, भाईचारे और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करती है। स दौरान उपस्थित सभी गणमान्य समाजसेवी और क्लब के पदाधिकारी, पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकरt सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों में पीयूष अग्रवाल, दीपक गर्ग, सचिन अग्रवाल , बसंत कनोडिया, योगेश मोहन अग्रवाल राहुल शर्मा, शेखर वर्मा अमन गोविल, गौरव जिंदल गौरव बिंदल, धर्मेंद्र पाल सिंह राघव, भावुक बंसल, अंकित गुप्ता, अंकुश गर्ग, श्यामसुंदर गर्ग और सुशील गोयनका आदि उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन