-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवागत एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली परखी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों, पटलों और अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों, पटलों और अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली परखी और अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके दायित्वों तथा रोजमर्रा के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने निर्वाचन, आपदा, खनन, रिकॉर्ड रूम, शस्त्र पटल, एनआईसी, शिकायत, डिस्पैचर, अभिलेखागार, पब्लिक काउंटर, भूलेख, ई-डिस्ट्रिक्ट और कंट्रोल रूम सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पटल पर मौजूद अभिलेखों और फाइलों के रख-रखाव की स्थिति देखी। साथ ही कर्मचारियों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। एडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनसामान्य से जुड़े कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने और संबंधित पटल पर कार्यों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों की व्यवस्था को देखा और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
नवागत एडीएम के इस निरीक्षण को कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाने और जनहित से जुड़े कामों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
