Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस पर पीलीभीत पुलिस ने ली संविधान के आदर्शों के पालन की शपथ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 26/11/2026 04:03:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 26/11/2026 04:03:01 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव ने पुलिस कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और उसमें निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को संविधान के मूल उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के संवैधानिक संकल्प की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता के साथ-साथ प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा भारतीय संविधान में निहित कर्तव्यों और आदर्शों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

उत्तर प्रदेश: ईवीएम और वीवीपैट को लेकर मतदाताओं की शंकाएं दूर करेगा जिला प्रशासन, 8 केंद्रों पर शुरू हुआ जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश: तीन साल से विवादित चकमार्ग पर मनरेगा से शुरू हुआ मिट्टी भराई का काम, खेत मालिकों ने लगाई रोक

उत्तर प्रदेश: जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, बंदियों से जानीं समस्याएं


Featured News