Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तीन साल से विवादित चकमार्ग पर मनरेगा से शुरू हुआ मिट्टी भराई का काम, खेत मालिकों ने लगाई रोक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/11/2026 05:46:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/11/2026 05:46:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, रोजगार सेवक सुनीता यादव, सेक्रेटरी शैलेश कुमार और बीडीओ मनिहारी की देखरेख में काम कराया जा रहा है। यह चक मार्ग तीन साल से विवाद में है। मजदूर रमेश, मुन्ना,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, रोजगार सेवक सुनीता यादव, सेक्रेटरी शैलेश कुमार और बीडीओ मनिहारी की देखरेख में काम कराया जा रहा है। यह चक मार्ग तीन साल से विवाद में है। मजदूर रमेश, मुन्ना, कमलेश, बदामा, कालवासी, शिव भजन, हरिवंश, राम अवतार, जितेंद्र, लालजी, भागमणि, गोदानी, बेचू, नंदकिशोर, पार्वती, राजू, हरेंद्र, नरेंद्र, आशीष, संतरा, धूलेश्वरी,कुमकुम और लाली काम कर रहे हैं। रामकेश, प्रभुनाथ और संकट विश्वकर्मा के खेतों की तरफ मिट्टी डाली जा रही है। चकबकर गांव के गोरख, अनुराग, अखिलेश, अमरेश, परमानंद, रामलाल, केशव, जोगिंदर यादव, रुदल और इंदल विश्वकर्मा समेत कुछ लोग काम में बार-बार रुकावट डाल रहे हैं। प्रधान पक्ष के मुताबिक, उन्हें तीन-चार साल से काम के बारे में बताया जा रहा है।खेत मालिकों ने कहा कि गेहूं की फसल कटने के बाद मिट्टी डाली जाए। फिलहाल खेतों में गेहूं, तिलहन और चने की फसल छोटी है।

प्रधान प्रतिनिधि सरस्वती देवी, सेक्रेटरी शैलेश कुमार और रोजगार सेवक सुनीता यादव ने बताया कि इस समय काम के लिए जियो टैंक हुआ है। उनके मुताबिक, सरकारी साइट तय समय पर बंद होती है और एक ही जगह का काम कई बार नहीं किया जा सकता। जबकि इस रोड की पैमाइश राजस्व पुलिस और चकबंदी टीम द्वारा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला उप जिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार नायक तहसीलदार अनुराग यादव पूरी फोर्स के साथ दो-तीन दिनों तक लगातार पैमाइश 15 से 20 खेतों के काश्तकारों कीपैमाइश 15 से 20 खेतों के काश्तकारों की उपस्थिति में की गई थी उसके पहले भी कई बार की जा चुकी है और पूरे सेक्टर का खूंटे भी लगवा दिया गया था 15 16 नंबर के खेत के सभी काश्तकार लोग पैमाइश के समय उपस्थित भी थे फिर भी रुकावट डाल रहे हैं
बीडीओ मनिहारी ने फोन पर कहा कि प्रधान उन्हें काम की जानकारी दें, इसके बाद वे आगे की कार्रवाई करेंगे और पता करेंगे कि काम बार-बार क्यों रोका जा रहा है।