-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, UPI से ट्रांसफर हुए ₹10,000 वापस कराए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना विंध्याचल साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए UPI के माध्यम से गलती से ट्रांसफर हुई ₹10,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।
प्राप्त जानकारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना विंध्याचल साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए UPI के माध्यम से गलती से ट्रांसफर हुई ₹10,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। राशि वापस मिलने पर आवेदक ने थाना पहुंचकर मिर्जापुर पुलिस व साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके भी बताए और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 को गोसाईपुर निवासी वेद प्रकाश तिवारी ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे गलती से ₹10,000 अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना विंध्याचल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विंध्याचल साइबर सेल टीम ने तकनीकी जांच करते हुए पूरी धनराशि ₹10,000 पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।
साइबर सेल टीम में शामिल अधिकारी उपनिरीक्षक अविनाश प्रकाश राय (थानाध्यक्ष, विंध्याचल) उपनिरीक्षक राजेश सिंह (प्रभारी साइबर सेल) आरक्षी विपुल कुमार
मिर्जापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत NCRP पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में खुला “मूसा फिटनेस अकादमी जिम”, युवाओं में दिखा उत्साह
हरियाणा: नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक, वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुआ मंथन
गुजरात: गुजरात के कड़ी नगर पालिका में बड़ा सियासी घटनाक्रम, मतदान से पहले ही भाजपा को दो-तिहाई बहुमत
राजस्थान: मेवाड़ के शनि धाम आली में भव्य भजन संध्या, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
