Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग

- Photo by : NCR SAMACHAR

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 18/03/2026 04:01:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 18/03/2026 04:01:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:   सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता जुनून अब सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में कचहरी पुल क्षेत्र में एक काफिले के साथ चल रही कई गाड़ियों में यातायात नियमों की खुली अनदेखी सामने आई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:   सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता जुनून अब सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में कचहरी पुल क्षेत्र में एक काफिले के साथ चल रही कई गाड़ियों में यातायात नियमों की खुली अनदेखी सामने आई। काफिले में शामिल वाहन हूटर बजाते हुए गुजरते दिखे, जबकि कई लोग चलती कारों की खिड़कियों पर बैठे और सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आए। कुछ युवक खिड़कियों पर बैठकर रील बना रहे थे, तो कुछ अन्य सनरूफ से बाहर निकलकर प्रदर्शन करते दिखे। यह दृश्य न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा भी है। नियमानुसार चलती गाड़ी में सनरूफ खोलकर बाहर निकलना या खिड़की पर बैठना प्रतिबंधित और खतरनाक है। इस दौरान काफिले में शामिल गाड़ियों द्वारा हूटर का प्रयोग भी किया गया, जो सामान्य परिस्थितियों में अनुमन्य नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि यातायात नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर दिखावे और सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे कृत्य किए जा रहे हैं। ऐसी गतिविधियां न केवल संबंधित व्यक्तियों की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करती हैं। आवश्यकता है कि ऐसे मामलों में संबंधित विभाग सख्ती बरतते हुए नियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करे, ताकि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता न हो।