-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा इटियाथोक थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खुर्द में एक गरीब विधवा महिला को जायदाद हड़पने के लिए दबंगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा इटियाथोक थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खुर्द में एक गरीब विधवा महिला को जायदाद हड़पने के लिए दबंगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, मजबूरन उसे उच्चाधिकारियों से फरियाद करनी पड़ी। राम सवारी पत्नी स्व. कमला प्रसाद ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 16 वर्ष पहले हो चुकी है। वह अपनी दो बेटियों के साथ घर में अकेली रहती हैं। आरोप है कि गांव के ही घनश्याम, संजय, विजय और मुकेश उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर जमीन से बेघर करना चाहते हैं। पीड़िता के अनुसार, 10 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे चारों आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए राम सवारी को बुरी तरह पीटा। बचाने आई बेटियों को भी मारा। दबंग घर में रखे 5 हजार रुपये भी उठा ले गए। शिकायत लेकर पीड़िता पहले नजदीकी चौकी फिर इटियाथोक थाने गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने से मदद न मिलने पर 11 मई को पीड़िता पुलिस अधीक्षक गोंडा से मिली। SP ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी बीच चौकी पर बुलाकर पीड़िता से अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए सुलह नामे पर अंगूठा लगवा लिया गया। घटना के 8 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने 16 मई को दोबारा SP गोंडा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े बने जीवनसाथी
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण, जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: लखपति दीदियों संग डीएम का संवाद, बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
