-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग में युवक ने आत्महत्या, प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी प्रेमिका दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने के बाद निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, भमोरा क्षेत्र निवासी कृष्णपाल का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक ही बिरादरी से थे और शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवती की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद युवक गहरे तनाव में आ गया। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर दी गई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों ने दो जिंदगियों को तबाही की कगार पर ला खड़ा किया।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन