Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 20/03/2026 02:20:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 20/03/2026 02:20:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बरेली-रामपुर रोड पर उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी मृतक की पहचान ग्राम चितौली, थाना फतेहगंज निवासी लालाराम पुत्र ख्यालीराम के रूप में हुई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बरेली-रामपुर रोड पर उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी मृतक की पहचान ग्राम चितौली, थाना फतेहगंज निवासी लालाराम पुत्र ख्यालीराम के रूप में हुई है। वह शाम करीब 6:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (संख्या UP-25-DE-2909) से रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। ग्राम नल नगरिया स्थित राया अस्पताल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक डंपर (संख्या UP-22-BT-1590) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था टक्कर इतनी भीषण थी कि लालाराम को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया परिजनों के अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण, मृतक के भाई लेखराज ने गुरुवार को थाना मीरगंज में तहरीर दी। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है प्रभारी निरीक्षक मीरगंज, आईपीएस अंजना दहिया ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चालक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।