Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रिश्ता टूटने पर युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर वायरल की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 26/03/2026 01:42:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 26/03/2026 01:42:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ता टूटने के बाद युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता के परिवार को एक फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से इन तस्वीरों के प्रसारित होने की जानकारी मिली।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ता टूटने के बाद युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता के परिवार को एक फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से इन तस्वीरों के प्रसारित होने की जानकारी मिली। मीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है रामपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता ग्राम नगरिया कल्याणपुर निवासी वासिव पुत्र जुल्फिकार से तय किया था। कुछ समय बाद आपसी मतभेदों के कारण दोनों पक्षों की सहमति से यह रिश्ता समाप्त हो गया था। इस दौरान लेनदेन हुए सामान की वापसी भी हो चुकी थी
फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल की फोटोज। 

पीड़िता की मां के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया है, जिसकी शादी 14 अप्रैल को होनी है। आरोप है कि जब वासिव को इस नई रिश्ते की जानकारी मिली, तो उसने युवती को बदनाम करने के उद्देश्य से 'U खां' नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी पर उसने युवती की निजी और अश्लील तस्वीरें साझा कर दीं फर्जी आईडी के माध्यम से तस्वीरें वायरल होने के बाद से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। परिवार इस घटना के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा है
इंस्पेक्टर मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि पीड़िता पक्ष की शिकायत पर आरोपी वासिव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर सेल की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है। 

Related News

मध्य प्रदेश: राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने पर छात्रा का सम्मान

हरियाणा: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन; नांवां गांव में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व

वेस्ट बंगाल:  मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में पदयात्रा और योगदान सभा आयोजित

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में महाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मां हाट कालिका के दरबार में दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा में महिलाओं ने पूछे तीखे सवाल, मौके पर मिला कानूनी समाधान

उत्तर प्रदेश: कृतिका आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ, जनसेवा को समर्पित नई स्वास्थ्य सुविधा


Featured News