-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरेन्द्र सिंह रावल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तराखंड: रावलगांव वार्ड निवासी हरेन्द्र सिंह रावल (उम्र 54 वर्ष) वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट नैनीताल का विगत रात्रि दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। स्वर्गीय रावल कुछ समय पूर्व अस्वस्थ हो गए थे, परिजन उन्हें लेकर दिल्ली गए हुए जहां उपचार के दौरान उ
विस्तार
उत्तराखंड: रावलगांव वार्ड निवासी हरेन्द्र सिंह रावल (उम्र 54 वर्ष) वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट नैनीताल का विगत रात्रि दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। स्वर्गीय रावल कुछ समय पूर्व अस्वस्थ हो गए थे, परिजन उन्हें लेकर दिल्ली गए हुए जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृदु भाषी ओर मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्व रावल के निधन का समाचार मिलते ही रावलगांव सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।क्षेत्र के युवा व्यापारी, राजनैतिक सामाजिक संगठनों के लोग नम आँखों से उनके मृत शरीर का इंतजार करते रहे।उनके पार्थिव शरीर के उनके आवास रावलगाँव पहुँचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उनकी अंत्येष्टि रामेश्वर घाट में की गई।उनके ज्येष्ठ भ्राता शष्ठी सिंह रावल ने चिता की मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में व्यापारी सामजिक राजनीतिक संगठनों के लोग एवम् रावलगाँव सहित विभिन्न गांवों के लोग भारी मात्रा में शामिल रहे। उनके आवास में श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खज़ान चन्द्र गुड्डू नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, कांग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ मनोज टम्टा, सभासद भगवत रावल, चारु बोरा, भरत खाती, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोरा, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, व्यापार संघ के जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत, व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, संरक्षक व्यापार संघ किशन पाठक "पाटिल",, जिला प्रवक्ता कांग्रेस मोहन बोरा, बबलू पांडे, दिनेश बिष्ट, राजेश बोरा, धीरेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल, मुकुल शाह, गणेश बोरा सहित दर्जनों व्यापारी एवं अनेक गांवों के ग्रामीण मौजूद थे, स्व रावल अपने पीछे पत्नी व सात वर्षीय पुत्र स्वस्तिक , मां तथा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। स्व रावल महाकाली रामलीला कमेटी के सक्रिय वरिष्ट सदस्य थे उनके निधन पर कमेटी के पूर्व सचिव किशन उप्रेती की उपस्थिति में एक शोक सभा कर स्व रावल को श्रद्धांजलि दी गई।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे