-
☰
वेस्ट बंगाल: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। मंगलवार शाम को सामशेरगंज थाने में गुप्त सूचना के आधार पर खबर आई जिसके तहत सामशेरगंज थाने के पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए
विस्तार
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। मंगलवार शाम को सामशेरगंज थाने में गुप्त सूचना के आधार पर खबर आई जिसके तहत सामशेरगंज थाने के पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए धुलियान १९ नंबर वार्ड के केलाबागान घाट से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो सिंगल शॉट पिस्टल और तीन गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति के नाम विकास मंडल, उम्र ३७ वर्ष। उसका घर मालदा जिले के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत नंदलालपुर गांव में है। इधर सामशेरगंज थाने के पुलिस इस बात की तहकीकात में जुड़ गई कि इस अवैध हथियारों के तस्करी के साथ और कौन-कौन शामिल है। पकड़े गए व्यक्ति को आज बुधवार सुबह जंगीपुर अदालत में भेजा गया।
उत्तर प्रदेश: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग
उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर