-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हज का 22 अप्रैल से सफर शुरू, पूर्वांचल के 2366 जायरीन हुए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुक़द्दस हज सफर 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट से 22 अप्रैल से 2 मई तक 12 दिनों में 14 फ्लाइट्स से पूर्वांचल समेत लखनऊ के आसपास जिलों के कुल 5978 जायरीन जाएंगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुक़द्दस हज सफर 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट से 22 अप्रैल से 2 मई तक 12 दिनों में 14 फ्लाइट्स से पूर्वांचल समेत लखनऊ के आसपास जिलों के कुल 5978 जायरीन जाएंगे। इसमें सोनभद्र के 22 जायरीन शामिल हैं. हज के अरकान मक्का में 25 से 30 मई के बीच मुकम्मल होंगे। हाजियों की वतन वापसी 2 जून से शुरू होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने देशभर से हज पर जाने वाले जायरीनों की सूची के साथ फ्लाइट्स की सूची जारी कर दी है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान के अनुसार, इस बार भी पूर्वांचल के जायरीन लखनऊ एयरपोर्ट से हज सफर पर जाएंगे। उनकी दो दिन पहले 20 अप्रैल से वहां रिपोर्टिंग होगी। हज सफर पर 25 व 28 अप्रैल और 2 मई को दो- दो फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी. अन्य 9 दिन 1-1 फ्लाइट हैं। पहली फ्लाइट 22 अप्रैल को दोपहर 2:20 बजे जाएगी। 23 की रात 12:15 बजे, 24 को सुबह 6 बजे, 25 को एक रात 12:55 बजे और दूसरी रात में 7:50 बजे, 26 को दोपहर 2:45 बजे, 27 को सुबह 9:40 बजे, 28 को पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे और दूसरी फ्लाइट रात 11:30 बजे उड़ान भरेगी। 29 को शाम 6:25 बजे, 30 अप्रैल को दोपहर 1:20 बजे फ्लाइट है. वहीं, 1 मई को सुबह 7:35 बजे दो को पहली फ्लाइट भोर में 3:10 बजे तथा अंतिम फ्लाइट रात में 10:05 बजे जाएगी। इन फ्लाइट्स की वापसी क्रमशः 2 से 16 जून तक होगी. पूर्वांचल के 16 जिलों के 2366 जायरीन इस बार हज पर जाएंगे। इनमें सर्वाधिक वाराणसी के 828, प्रयागराज के 358, आजमगढ़ के 190, बलिया के 48,भदोही के 78, चंदौली के 48, देवरिया के 40, गाजीपुर के 128, गोरखपुर के 130, जौनपुर के 80,कौशांबी के 54, कुशीनगर के 21, महाराजगंज के 73, मऊ के 242, मिर्जापुर के 26 और सोनभद्र के सबसे कम 22 जा यरीन शामिल हैं।
