-
☰
बिहार: IAS बने रवि राज का नवादा में भव्य सम्मान, बोले— “दृष्टि नहीं, दृष्टिकोण से मिलती है सफलता”
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिला चित्रांश एसोसिएशन, नवादा की ओर से स्थानीय मिलन रेसिडेंसी नवादा में चित्रांश समाज का गौरव एवं नवादा का लाल रवि राज का एक भव्य समारोह आयोजन कर सम्मानित किया गया। अपनी दृढ़ विश्वास
विस्तार
बिहार: जिला चित्रांश एसोसिएशन, नवादा की ओर से स्थानीय मिलन रेसिडेंसी नवादा में चित्रांश समाज का गौरव एवं नवादा का लाल रवि राज का एक भव्य समारोह आयोजन कर सम्मानित किया गया। अपनी दृढ़ विश्वास एवं संकल्प के साथ अपने माता-पिता के सपनों का साकार करते हुए रवि राज ने भारत के सर्वोच्च संस्था यूपीएससी वर्ष 2025 की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 20वां रैंक हासिल कर आम जनों को यह संदेश दिया है की दृढ़ संकल्प एवं कड़ी मेहनत करके अपनी इच्छा पूर्ति की जा सकती है। दृष्टि बाधित होते हुए भी रवि राज ने अपना दृष्टिकोण बनाए रखा और आई ए एस बनकर अपने माता-पिता एवं समाज को अपनी लगन मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल कर गौरवान्वित किया है। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी अनिल कुमार सिन्हा ने किया तथा मंच संचालन अधिवक्ता राजीव नयन ने किया। इस अवसर पर जिला चित्रांश एसोसिएशन नवादा के अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए रविराज एवं उनके माता-पिता को धन्यवाद दिया तथा उनका स्वागत करते हुए कहा किया कि यह चित्रांश समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है। सीमित संसाधन होते हुए भी उनकी माता विभा सिंन्हा, पिताजी रंजन सिन्हा ने अपनी मेहनत एवं लगन से अपने पुत्र को आज इस मुकाम पर पहुंचाने का काम किया हैं। विद्युत्ता के धनी रविराज ने पूर्व में बीपीएससी की परीक्षा में चयनित होकर राजस्व अधिकारी, गत वर्ष की 24वीं यूपीएससी की परीक्षा में 182 वां रैंक लाकर भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयनित हुए और अभी वर्तमान में नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नवादा के ग्रामीण इलाके के अंतर्गत महुली गांव जो तैयार पंचायत के अंतर्गत है के रहने वाले रवि राज बिना कोई कोचिंग किये घर पर ऑनलाइन बैठकर अपनी मां के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर चित्रांश एसोसिएशन नवादा रितेश कुमार मंशु , शिवनारायण सिंहा , अनूप सिंन्हा अधिवक्ता , सतीश चंद्र सिंन्हा, प्रिय शंकर सिंन्हा, सत्येंद्र सिंहा,कंचन सिंहा, ईदू सिंहा ,संदीप सिंहा टुनटुन, अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव , राजेश सिंहा उर्फ़ गोपाल जी अधिवक्ता , हरि कृपाल, डॉ जोगिंदर प्रसाद, बैंक कर्मी अमित सिंहा ,पत्रकार डॉ पंकज कुमार सिंहा ,अमन सिंहा,मुकेश सिंहा, कल्याण सिंहा ,मनोज सिन्हा, राजेश सिंहा, समाजसेवी मनीष सिंहा, अधिवक्ता डॉ राकेश सिन्हा ,जितेंद्र सिंहा,प्रभात कुमार ईन्दू सिंहा , समाजसेवी मनीष सिंहा, नोटरी भारत भूषण, पिंटू सिंन्हा, बुचु सिंहा, एवं" रवि राज ' की बहन श्रेया सिन्हा एवं उनके पारिवारिक सदस्य सहित करीब सैकड़ों चित्रांश बंधुओ ने उपस्थित होकर रविराज को गुलदस्ता माला, पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । सम्मान समारोह में उपस्थित रविराज एवं उनके पिता रंजन सिन्हा एवं माता विभा सिंन्हा को शौल देकर सम्मानित किया गया।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक