Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 18/02/2026 04:45:36 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 18/02/2026 04:45:36 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: वारिसलीगंज नगर परिषद के चार परीक्षा केंद्रों पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से शुरू हुई। इस दौरान केंद्र के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने को ले पुलिस बल की तैनाती देखी गई।

विस्तार

बिहार: वारिसलीगंज नगर परिषद के चार परीक्षा केंद्रों पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से शुरू हुई। इस दौरान केंद्र के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने को ले पुलिस बल की तैनाती देखी गई। परीक्षा के प्रथम दिन वारिसलीगंज स्थित सभी चार परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में छह हजार दो सौ 45 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों में बनाये गए हैं। एसएन सिन्हा महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में 2300 की जगह 2264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 36 अनुपस्थित रहे। जबकि बीके साहू इंटर विद्यालय में 1740 में से दोनों पाली में 51 अनुपस्थित रहे, नेशनल इंटर विद्यालय माफी में 935 में से 12 अनुपस्थित रहे, वहीं महिला महाविद्यालय में 1200 परीक्षार्थी में से 13 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र को कोई परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले वीक्षकों द्वारा सघन तरीके से जांच कर भवन में प्रवेश दिया गया। कहा गया कि परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लेकर परीक्षा हाल में प्रवेश करेंगे। सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से विद्यार्थियों को समय एवं अन्य नियम की जानकारी दी जाती रही। परीक्षा भवन में जाने से पहले सभी परीक्षार्थियों की जांच की गई।