Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 18/02/2026 04:42:57 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 18/02/2026 04:42:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आज तहसील गंगोलीहाट में 'महिला सशक्तिकरण' के विषय पर एक विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आज तहसील गंगोलीहाट में 'महिला सशक्तिकरण' के विषय पर एक विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज श्री रजनीश मोहन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, शिक्षित और सक्षम बनाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब महिलाएं जागरूक और सक्षम होंगी, तभी वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेने में समर्थ हो सकेंगी।" इस शिविर में कानूनी और प्रशासनिक क्षेत्र के कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री शोभित कुमार शर्मा (सहायक अभियोजन अधिकारी), श्री संजय कुमार पाठक (प्रशासनिक अधिकारी, न्यायालय), वरिष्ठ अधिवक्तागण: श्री राजेन्द्र सिंह डोबाल, श्री मनोज सिंह रावल एवं श्री विजय पंत। शिविर में तहसील के कर्मचारियों सहित क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 25-30 स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्हें कानूनी अधिकारों और महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।