-
☰
Delhi Crime News: दिल्ली में 6 आरोपी गिरफ्तार, मशहूर ब्रांड के नाम पर बेचते थे नकली दवा
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दुनिया में आज भी इंसान ही इंसान को ख़तम करने की वजह बन रहा हैं। ज्यादा पैसे कमाने के नशे में लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतर आए हैं
विस्तार
दिल्ली: दुनिया में आज भी इंसान ही इंसान को ख़तम करने की वजह बन रहा हैं। ज्यादा पैसे कमाने के नशे में लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतर आए हैं। बड़े,बूढ़े और बच्चो तक का ख्याल न करते हुए पैसो के लिए उनके जान ली जा रही हैं। ऐसी ही दिल्ली से खबर सामने आ रही है। जिसमें क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं को मशहूर ब्रांड की दवाईयो के नाम पर बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच करने पर सामने आया है की अपराधी GST फोरमों के जरिये इस गैर क़ानूनी अपराध को अंजाम देते थे। सूत्रों से पता चला है की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने नकली दवाइयों की निर्माण करने, स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन में शामिल एक बहुत ही संगठित अंतरराज्यीय रेकिट को पकड़ा है। नकली इनवॉइस बनाने और गैर-कानूनी कारोबार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अवेध फर्जी GST फर्मों के एक संगठित रैकेट का भी पर्दाफाश किया है। इस अवेध धंदे को चलाने में 6 आरोपियों का हाथ था जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 1.2 लाख से ज्यादा नकली टैबलेट/कैप्सूल बरामद किए गए हैं। एक गैर-कानूनी दवा बनाने वाली रेकिट का पर्दाफाश किया गया हैं। पुलिस की जांच में सामने आया हैं की 50 करोड़ के नकली GST बिलिंग नेटवर्क का भी पता चला है। आरोपियों की पहचान शाहदरा के बिहारी कॉलोनी निवासी निखिल अरोड़ा, गाजियाबाद शिवम त्यागी , मोदी नगर के मयंक अग्रवाल , हरिद्वार रुड़की के मोहित कुमार शर्मा, मुरादनगर के शाहरुख और दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी राहुल के तौर पर हुई है। बरामद दवाओं की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिन दवाओं के नाम पर ये नकली दवाइयां बनाई जा रही थीं। वे जयादातर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल करने वाली दवाइयों की तस्करी की जाती थी। पुलिस आगे की तहकीकात में जुटी हुई हैं।
पुलिस ने मौके पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और आरोपियों के पास से 1.2 लाख से ज्यादा कीमत की नकली दवाइयां बरामद हुई हैं।
Delhi News: लक्ष्मी नगर में बेटे ने पिता से लूटे 10 लाख, 121 कैमरों की मदद से पुलिस ने खंगाला आरोपी
Delhi Crime: द्वारका में नवीन खाती गैंग का शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद
Delhi bhajanpura Murder: भजनपुरा में युवक की चाकू से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
Delhi Crime: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की हत्या, दिल्ली में सनसनी
Delhi Uttam Nagar: ईद से पहले नफरती पोस्टर विवाद, ओवैसी ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग