-
☰
हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हथीन उपमंडल के गांव मढ़कोला निवासी सुमन का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।
विस्तार
हरियाणा: हथीन उपमंडल के गांव मढ़कोला निवासी सुमन का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। सुमन को ISRO के डिवीजन ऑफ एग्रीकल्चर फिजिक्स में कार्य करने का अवसर मिला है। खास बात यह है कि सुमन ने ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जैसे ही सुमन के चयन की सूचना गांव मढ़कोला में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और सुमन की इस उपलब्धि को गांव के लिए ऐतिहासिक बताया। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने सुमन को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की एक प्रतिभा का ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होना पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सुमन की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।