-
☰
उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा के सुप्रसिद्ध कवी समाजसेवी अंकित सारस्वत 'खद्योत' को नेपाल की राजधानी काठमांडू में मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा के सुप्रसिद्ध कवी समाजसेवी अंकित सारस्वत 'खद्योत' को नेपाल की राजधानी काठमांडू में मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। यह गरिमा मयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, हिंदी-नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश-विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर नेपाल, भारत सहित पाँच देशों की लगभग एक हजार साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि तथा मातृभाषा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इसी क्रम में अंकित सारस्वत 'खद्योत' को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंकित सारस्वत 'खद्योत' के साथ ही चार देश की एक हजार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है, जिसमें से 17 वर्ष की नव प्रतिभा से लेकर 86 वर्ष के अग्रजों का सम्मान किया गया है।
अंकित सारस्वत 'खद्योत' खुर्जा के चर्चित कवी समाजसेवी एवं साहित्यिक संपादक हैं। उनकी एक एकल कृति प्रकाशित हो चुकी हैं वे विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुऐ हैं और इससे पूर्व भी उन्हें अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सम्मान अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बधाई देते हुए कहा कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर उनमें नव ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि अंकित सारस्वत 'खद्योत' जैसे लोकप्रिय संवेदनशील कवी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी कविताएँ समाज को सकारात्मक दिशा और प्रेरक संदेश देती हैं। अंकित सारस्वत 'खद्योत' के इस सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं साहित्यप्रेमियों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक
हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान
हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति
उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार