Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: बकरीद को लेकर बलबड्डा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Mithun Kumar , झारखण्ड  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 05:19:46 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Mithun Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 05:19:46 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: बलबड्डा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता,

विस्तार

झारखण्ड: बलबड्डा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रूबी मिंच मौजूद रहीं। इस दौरान प्रशासन की ओर से सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि रूबी मिंच ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना प्रशासन को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द बना रहा है और आगे भी इसे कायम रखा जाएगा।
बैठक के अंत में प्रशासन द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की गई। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Featured News