Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: रेलवे ट्रैक पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 02:19:51 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 02:19:51 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भरतपुर में बयाना के हिंडौन रेलमार्ग पर सोमवार सुबह धाधरैन गांव के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान धाधरैन गांव निवासी 45 वर्षीय उत्तम जगा के रूप में हुई है

विस्तार

राजस्थान: भरतपुर में बयाना के हिंडौन रेलमार्ग पर सोमवार सुबह धाधरैन गांव के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान धाधरैन गांव निवासी 45 वर्षीय उत्तम जगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल व अस्पताल पहुंच गए। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Featured News