-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भंवर सिंह तोमर ने शासकीय हाई स्कूल ओरेठी के प्रभारी प्राचार्य का संभाला पदभार, हुआ भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शासकीय हाई स्कूल ओरेठी में नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में भंवर सिंह तोमर ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भंवर सिंह तोमर को विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शासकीय हाई स्कूल ओरेठी में नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में भंवर सिंह तोमर ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भंवर सिंह तोमर को विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए सभी को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने नए प्रभारी प्राचार्य को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के हित में प्रभावी नेतृत्व की अपेक्षा व्यक्त की। बीआरसी शैलेंद्र सिंह तोमर सहित उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी भंवर सिंह तोमर का अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में बीरेंद्र सिंह तोमर प्राचार्य, मनोज सिंह तोमर,ब्रजराज सिंह चौधरी, राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजपूत, रघुनंदन सिंह तोमर, दिनेश सिंह तोमर, प्रमोद सिंह भदौरिया, अजय ओझा, मांगीलाल अग्रवाल, गजेंद्र सिंह परिहार सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शासकीय हाई स्कूल ओरेठी में वर्तमान में लगभग 380 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में नए प्रभारी प्राचार्य के समक्ष विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव 2026 ग्रीन चौपाल में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में
मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
