-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, 43 चयनित गांवों के समग्र विकास के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं चयनित ग्रामों के समग्र एवं संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं चयनित ग्रामों के समग्र एवं संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चयनित 43 ग्रामों से संबंधित विकास खण्डों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा सहायक ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) एवं सहायक विकास अधिकारी(स0क0) ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास, सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम प्र्रधानां से ग्राम स्तर पर संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता बढाने, स्वच्छ एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक को संबांधित करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा सभी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामों की आवश्यकताओं का सूक्ष्म सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर ग्राम विकास योजना (वी0डी0पी0) का प्रस्ताव तैयार किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा 03 दिवस के अन्दर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
पंचायत सचिवों एवं सहायक ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शासनादेशानुसार वी0डी0पी0 तैयार कर J.E. RED/J.E. M.I. से आगणन बनवाते हुए कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामों को आत्मनिर्भ, स्वच्छ, समृद्ध एवं विकसित बनाने की दिशा में सभी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए तथा उन ग्रामों को आदर्श ग्राम घोषित किया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एंव सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव 2026 ग्रीन चौपाल में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में
मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
