-
☰
मध्य प्रदेश: हिंडौन सिटी में बसपा का पैदल मार्च, रामवीर जाटव को न्याय दिलाने की उठी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तत्वाधान में आज हिंडौन सिटी में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन मृतक रामवीर जाटव के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया
विस्तार
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तत्वाधान में आज हिंडौन सिटी में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन मृतक रामवीर जाटव के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से पैदल मार्च निकाला और उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी इस न्याय मार्च का नेतृत्व मुख्य रूप से राजस्थान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमरत सिंह स्टेट प्रभारी श्री हरि सिंह तेनगुरिया और लोकसभा जोन प्रभारी श्री भगवान सिंह बाबाने किया ज्ञापन सौंपने के दौरान नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए इस दौरान लोकसभा जोन प्रभारी दारा सिंह आजाद, अमर सिंह बंसीवाल, जिला अध्यक्ष दौलत सिंह, सुरेश धरमपुरा, और अशोक नीला युग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही संगठन के सक्रिय साथी हरीओम गोगरिया, सुरेश देवतवाल, जमना लाल जाटव, शिव सिंह जाटव, नारायण सिंह मस्ताना, राजेश भोजवाल, रामकिशन साथा, हरकेश पाली, कमल सपोटरा, टीकम चंद जी, ज्ञान सिंह ठेकेदार, सुमेध जगरवाल, मदन बैरवा, पिंटू बनकी, सुमित कुमार, दिनेश खिजुरी, संतोष ठेकेदार, कल्याण, शुभम डागुर, राजवीर जी, अशोक कुमार, सुल्तान मीणा, सुरेश बैरवा, सन्तोष बंसीवाल, भजन लाल जाटव, जगदीश, सियाराम और लक्ष्मण जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। न्याय की मांग बसपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि रामवीर जाटव के परिजनों को शीघ्र न्याय और उचित सहायता नहीं मिली, तो पार्टी आंदोलन को और अधिक तेज करेगी पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक संबल देने की भी मांग उठाई।
प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक