Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र में BSP का धम्मचक्र ऑर्केस्ट्रा एवं प्रबोधन मेला-2026 सम्पन्न, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार पर जोर

- Photo by : SOCIAL MEDA

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 03:43:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 03:43:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: तत्वावधान में आयोजित "धम्मचक्र ऑर्केस्ट्रा एवं प्रबोधन मेला–2026" उत्साह, अनुशासन और हजारों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान, समता, स्वतंत्रता,

विस्तार

मध्य प्रदेश: तत्वावधान में आयोजित "धम्मचक्र ऑर्केस्ट्रा एवं प्रबोधन मेला–2026" उत्साह, अनुशासन और हजारों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था प्रबोधन मेले के उपरांत आयोजित धम्मचक्र ऑर्केस्ट्रा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी माननीय इंजीनियर रामजी गौतम ने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार, अनुशासन और सक्रियता अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक परिवर्तन का आधार होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क अभियान में पूरी निष्ठा से जुटना चाहिए। 


उन्होंने अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण (ABCD) का विरोध करते हुए इसे संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इसके विरोध का आह्वान किया। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीलजी डोंगरे ने भी उपवर्गीकरण का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव, शहर और बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजपाल गावंडे, रामचंद्र जाधव, शंकर दयाल, अनिल पवार, राजेशचंद्र चन्ना एवं रामसुमेर जैस्वाल सहित BSP के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बहुजन समाज के हजारों नागरिक उपस्थित रहे अंत में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण का संकल्प दोहराते हुए सभी सहयोगियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। 


Featured News