Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2027 अभियान 125 दिन रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश   Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 03:30:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 03:30:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2027 अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और रोजगार सृजन को नई गति मिली है। 125 दिन रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2027 अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और रोजगार सृजन को नई गति मिली है। 125 दिन रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुशील सिंह ने श्रमिकों के बीच पहुंचकर योजना की जानकारी दी और पात्र परिवारों से इसका लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया। वहीं ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने गांव के समग्र विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास कार्यों के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने से लोगों को राहत मिली है और गांव आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


Featured News