-
☰
मध्य प्रदेश: तिरंगे के अपमान का मामला, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ नगर के व्यक्त बाजार क्षेत्र में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ नगर के व्यक्त बाजार क्षेत्र में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार भांडेर रोड निवासी शिशुपाल सिंह चौहान ने अपने साथी शिरोमणि सिंह सोलंकी के साथ थाना पहुंचकर तिरंगे के अपमान की रिपोर्ट दर्ज कराई उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वे दोनों किसी कार्य से इंदरगढ़ बाजार गए हुए थे। इसी दौरान मल्ले ठाकुर की दुकान के पास उन्होंने फल विक्रेता मोहम्मद जमील निवासी उरई हाल निवासी सुलेमान का मकान अंदर बस्ती को राष्ट्रीय ध्वज तरंगे से फल साफ करते हुए देखा उन्होंने इस पर आपत्ती जताई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय ध्वज का इस प्रकार उपयोग किया जाना न केवल अपमानजनक है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं इंदरगढ़ थाना टीआई गौरव शर्मा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक