Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया देर रात निरीक्षण, SAF चौकियों को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 01:25:37 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 01:25:37 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मंगलवार देर रात चंबल नदी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गांवों और मार्गों का निरीक्षण किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मंगलवार देर रात चंबल नदी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गांवों और मार्गों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने रात 11 बजे से देर रात करीब 2:30 बजे तक क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध रेत परिवहन की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी ने मुरैना जनपद के नायकपुरा, सराय का पुरा, कुल्हाड़ा, गडोरा सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान चंबल नदी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मार्गों और SAF चौकियों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने चौकियों पर तैनात पुलिस और SAF जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा रेत के अवैध परिवहन को पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए। वन नाका चौकी पर कलेक्टर और एसपी ने वन विभाग तथा SAF फोर्स के अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चंबल नदी क्षेत्र से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य वाहन आने की स्थिति में उन्हें तत्काल रोका जाए। वाहनों की जांच कर अवैध परिवहन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि चंबल नदी क्षेत्र से रेत के ट्रैक्टरों की आवाजाही को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाए। इसके लिए SAF चौकियों को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा वहां तैनात बल द्वारा लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्रवाई केवल सर्चिंग तक सीमित न रहे, बल्कि चंबल नदी से अवैध रेत के परिवहन की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। नदी क्षेत्र से जुड़े मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए। बिना पंजीयन, बिना वैध दस्तावेज या अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल रोककर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन और पुलिस की ओर से चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। अधिकारियों ने क्षेत्र में नियमित निगरानी और पर्याप्त बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम में युवक पर हुआ हमला, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश: श्री रामेश्वर धाम में भक्तमाल कथा और भजन संध्या, बरेली के श्रद्धालुओं ने लिया संतों का सानिध्य

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ सीएचसी के पास कूड़े के ढेर से राहगीर और छात्र परेशान, सफाई की मांग

उत्तर प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित, पांच छात्र जिला स्तर के लिए हुए चयनित

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री राधा जी का पंचम दिव्य बधाई महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: BSP की जिला स्तरीय बैठक, 9 अक्टूबर के लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन


Featured News