-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘गिरनार बचाओ रथ यात्रा-2026’ का भव्य स्वागत, जैन तीर्थ संरक्षण का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में संचालित "गिरनार बचाओ रथ यात्रा-2026" का शुक्रवार को पोरसा आगमन पर सकल दिगंबर जैन समाज ने भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में संचालित "गिरनार बचाओ रथ यात्रा-2026" का शुक्रवार को पोरसा आगमन पर सकल दिगंबर जैन समाज ने भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। रेस्ट हाउस परिसर में समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ रथ यात्रा का अभिनंदन किया। पूरे परिसर में "गिरनार बचाओ" और "जय जिनेंद्र" के उद्घोष से धार्मिक वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो उठा। स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित धर्मसभा में वक्ताओं ने गिरनार तीर्थ के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह केवल जैन समाज की आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पवित्र तीर्थों की गरिमा और ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखना प्रत्येक श्रद्धालु का नैतिक दायित्व है। धर्मसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज से संगठित होकर तीर्थ संरक्षण के इस जनजागरण अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी धार्मिक धरोहर सुरक्षित रूप में सौंपना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने "गिरनार बचाओ रथ यात्रा" को धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान बताते हुए इसकी सराहना की। श्रद्धालुओं ने गिरनार तीर्थ की गरिमा बनाए रखने और संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज पोरसा के राकेश जैन (साइकिल वाले), विजय कुमार जैन (सोनागिर वाले), संजीव जैन (खेरिया वाले), संजीव जैन, धर्मेंद्र जैन, मुन्नालाल जैन, कुलदीप जैन, महावीर जैन 'नेताजी', श्रीमती संगीता जैन, सुरेंद्र जैन, रीना जैन, राजकुमार जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों ने रथ यात्रा की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान देशभर में जैन तीर्थों के संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरण और नई चेतना का माध्यम बनेगा। पोरसा में रथ यात्रा के स्वागत ने धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
मध्य प्रदेश: दमोह में लाखों की सनसनीखेज चोरी, दंपति पर हमला कर बदमाशों ने घर खंगाला
उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: 9 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हुए सील, इलाके में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: रसोइयों ने दिखाया पाक-कला का हुनर, बच्चों के पोषण का दिया संदेश
