-
☰
मध्य प्रदेश: शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले में राज्य शिक्षक संघ ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विगत दिवस शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट प
विस्तार
मध्य प्रदेश: विगत दिवस शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करते हुए उक्त मामले में पुनर्विचार याचिका से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के नाम से पुनर्विचार याचिका हेतु कार्यवाही पूर्ण की। प्रांताध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति से शिक्षकों को चिंतित होने एवं व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट आने की आवश्यकता नही पड़ेगी। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, साथ ही उक्त मामले को लेकर शासन स्तर पर भी सतत संवाद बना हुआ है। राज्य शिक्षक संघ ने प्रदेश भर में विधायकों एवं सांसदों के माध्यम से भी उक्त मामले को लेकर अपनी बात रखी है। प्रतिनिधि मंडल में नगेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, राजेश एलिया, गजेंद्र बछले, गिरीश द्विवेदी, आनंद त्रिवेदी, सत्येंद्र सिंह गौर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं अनिल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक