Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: हाडपदा गांव में फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Kunal, Date: 13/04/2026 01:53:12 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/04/2026 01:53:12 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: खोर्धा जिला नरणगड ग्रामपंचायत अंतर्गत हाडपदा गांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । विमान पर भगवान ग्रामेश्वर देव और भगवत वासुदेव के देवविग्रह मेला मैदान पर विराजमान रहे।

विस्तार

ओडिशा: खोर्धा जिला नरणगड ग्रामपंचायत अंतर्गत हाडपदा गांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फुलदोल मेला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । विमान पर भगवान ग्रामेश्वर देव और भगवत वासुदेव के देवविग्रह मेला मैदान पर विराजमान रहे। इसवर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तीन दिवसीय इस महोत्सव की उपलक्ष साफसफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित हुआ।  यात्रा महारथी कलिंग गणनाट्य की रेकॉर्ड ड्यान्स और नाटक इस मेला की मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।  मेला की आनंद उठाने हेतु हर आयु वर्ग के लोग यहांपर आये हुए थे । इस मौके पर विभिन्न  दुकानें सजी हुई थी । चाट,आइसक्रीम, मिष्ठान्न, और फास्ट फूड की दुकानों के साथ वच्चों के लिए वेलुन व खिलौने की दुकान तथा कंगन,कंगी,लोहार द्वारा वनाई गई आवश्यक उपकरण व विभिन्न साजोसामान की दुकानें सजी हुई थी । वहांपर दिनरात खरीदारों की भीड देखने को मिला । 

हाडपदा मेला मैदान पर इस यात्रा महोत्सव की एक स्वतंत्र पहचान है । हाडपदा,मानपुर कुरुमपडा,धवलपुर, खमारसाहि,ओरमि नरणगड और आसपास की वहुत सारे गांव में लोग इसे निजी उत्सव की तरह मनाते हैं। सालभर वाहर रहते उन सभी गांव के लोग इस मौके पर घर-परिवार को मिलने आते हैं। घर की वाकी लोगों के साथ सुख-दुख वांटने के साथ इकठ्ठे होकर मेला की आनंद उठाते हैं।  इसवार मेला देखने को लोगों की भीड तीन दिन तक लगा रहा । दोपहिए और चारपहिए के साथ करीब पचास हजार लोगों के लिए हाडपदा
मेला महोत्सव समिति की भीड प्रबंधन व्यवस्था उत्कृष्ट रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर आरोप, उपभोक्ताओं में नाराज़गी

उत्तर प्रदेश: मझवां में “स्कूल चलो अभियान” रैली व पुरस्कार समारोह सम्पन्न, विधायक ने बच्चों को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: कलेक्टर के आदेश बेअसर, भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से सीमा पार कर रहे—प्रशासन पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: कला एनक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद स्कूल पर फीस को लेकर गंभीर आरोप, अभिभावकों में नाराज़गी

उत्तर प्रदेश: सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 12 वर्षीय बेटे ने देखा दर्दनाक दृश्य


Featured News